गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा
जगाधरी क्षेत्र के गांव रटौली में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन व अमृत वाणी का पाठ किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर के सेवादार नंद लाल,...
Advertisement
जगाधरी क्षेत्र के गांव रटौली में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन व अमृत वाणी का पाठ किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर के सेवादार नंद लाल, रविंद्र सिंह, ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हवन-पूजन कराया गया। इसके पश्चात झंडे की रस्म अदा की गई। आरती में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। गुरु रविदास महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ समाज सेवी राजेश कुमार ने रिबन काट कर किया। फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर हरदीप, चरण सिंह, सुरेन्द्र कुमार, जगदीश कुमार, कर्मचंद आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

