Firing Accused Arrested: चरखी दादरी सिटी थाने के सामने फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस का शिकंजा कसा
Firing Accused Arrested: सिटी पुलिस थाने और कोर्ट परिसर के सामने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल रोहित...
Firing Accused Arrested: सिटी पुलिस थाने और कोर्ट परिसर के सामने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल रोहित उर्फ कातिया, निवासी गांव माजरा, को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल टीम को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रोहित उर्फ कातिया को दबोच लिया गया।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जयपुर रूट से बस में सवार होकर चरखी दादरी आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
क्या था पूरा मामला?
वीरवार को चरखी दादरी सिटी पुलिस थाने और कोर्ट परिसर के पास घात लगाए हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई थी।
इस गैंगवार की घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए रोहतक और गुरुग्राम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
अब मुख्य आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस पूछताछ में फायरिंग के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

