Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेधावी छात्राओं एवं गुरुजनों का सम्मान समारोह

एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में आज दिनांक 23 मई, 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति द्वारा मां सरस्वती के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए। -निस
Advertisement

एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में आज दिनांक 23 मई, 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत गीत द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में कामर्स संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तमन्ना पुत्री अनिल, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा धृति पुत्री ओमपाल व अंशिका पुत्री अनिल, कला संकाय में ईशु पुत्री जोगिंदर को बोर्ड परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि, तथा विज्ञान संकाय में तमन्ना पुत्री राजेश को बोर्ड परीक्षा में छठा व मनु पुत्री कृष्ण को दसवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कला संकाय की तनिशा पुत्री बिजेन्दर और तन्नू पुत्री वीरेंद्र और दसवीं कक्षा की आरती पुत्री प्रमोद, जाह्नवी पुत्री राजीव और वर्षा पुत्री सुभाष को भी बोर्ड में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष धर्मवीर गर्ग ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
×