Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शहीद बाबा दीप सिंह के नाम से जाना जाएगा फौजी चौक

शाहाबाद के वार्ड नंबर 13 में स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के सामने बने फौजी चौक का नाम प्रशासनिक स्तर पर बदलकर अब शहीद बाबा दीप सिंह चौक कर दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में शहीद बाबा दीप सिंह चौक का लोकार्पण करते सुभाष कलसाना व पार्षद नवनीत कौर। -निस
Advertisement

शाहाबाद के वार्ड नंबर 13 में स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के सामने बने फौजी चौक का नाम प्रशासनिक स्तर पर बदलकर अब शहीद बाबा दीप सिंह चौक कर दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पार्षद नवनीत कौर और पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा ने संयुक्त रूप से चौक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख संगत और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि शहीद बाबा दीप सिंह सिख समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए वीरता, बलिदान और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक का नामकरण होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सुभाष कलसाना ने इस कार्य के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक सोच के कारण ही यह मांग प्रशासनिक स्तर पर पूरी हो सकी। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। पार्षद नवनीत कौर ने कहा कि किसी चौक का प्रशासनिक स्तर पर नाम बदलना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इस कार्य को पूरा करवाने में विशेष भूमिका निभाने पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना का धन्यवाद किया। पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा ने कहा कि इस चौक का नाम शहीद बाबा दीप सिंह के नाम पर रखने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में भाजपा नेता सुभाष कलसाना का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सांसद नवीन जिंदल से लगातार सिफारिश कर इस मांग को मंजूरी दिलवाई। इस अवसर पर सिख संगत में डोली, रानी वड़ैच, डिंपी, हरजिन्द्र सिंह चुघ, कवलदीप सिंह, सरपंच, मान सिंह देसवाल पार्षद विजय कलसी, पार्षद अमित सिंघल, पार्षद दीपक आनंद, पार्षद पंकज सिंगला, एडवोकेट मनदीप रावा, पार्षद जगतार सिंह तारा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×