Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 3 दिन और बढ़ी, अब 18 अगस्त तक जारी रहेगी

नगर पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारी संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 16 से 18 अगस्त तक हड़ताल बढ़ाने का किया ऐलान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

फतेहाबाद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 6 अगस्त से चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रधान विजय ढाका ने बताया कि हरियाणा सरकार के कथित हठधर्मिता, वादों से मुकरने और अड़ियल रवैये के चलते कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को बार-बार बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन प्रत्येक बैठक में अलग-अलग मंत्रियों की ओर से अलग-अलग बातें रखी जा रही हैं। इससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते यूनियन ने हड़ताल को 16 से 18 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

Advertisement

विजय ढाका ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
×