Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Fatehabad News: पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड: निलंबित सरपंच संजय खिलेरी गिरफ्तार, चारों आरोपी जेल भेजे

Fatehabad News: वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद, पहले पकड़े गए तीन आरोपियों से हथियार मिले; फरार आरोपियों की तलाश जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले अस्पताल मेडिकल करवाती पुलिस। हप्र
Advertisement

Fatehabad News:  फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित सरपंच संजय खिलेरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें विनोद गोदारा, उसका भाई विक्रम और चचेरा भाई जिलेसिंह उर्फ सेठी शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 7 जुलाई को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

Advertisement

रिमांड के दौरान हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक 12 बोर बंदूक, एक देसी पिस्तौल और 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Advertisement

इसी दौरान पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को चौथे आरोपी निलंबित सरपंच संजय खिलेरी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है।

ढाबे के पास गोली मारकर की गई थी हत्या

थाना प्रभारी ने बताया कि 4 जुलाई को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबे के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 जुलाई को थाना सदर फतेहाबाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
×