Fatehabad News: पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पांचवां आरोपी भी काबू
फतेहाबाद जिला पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पांचवें आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव खाराखेड़ी निवासी प्रिंस उर्फ कालू पुत्र जिलेसिंह उर्फ सेठी के रूप में हुई है। आरोपी को...
फतेहाबाद जिला पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पांचवें आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव खाराखेड़ी निवासी प्रिंस उर्फ कालू पुत्र जिलेसिंह उर्फ सेठी के रूप में हुई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि इस हत्याकांड में पहले काबू किए गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस तथा एक क्रेटा कार बरामद की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी आधार पर पुलिस ने गांव खाराखेड़ी निवासी प्रिंस उर्फ कालू पुत्र जिलेसिंह उर्फ सेठी को काबू किया। उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि 4 जुलाई को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के परिजनों के बयान पर थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 257, दिनांक 05.07.2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पांच नामजद थे। पुलिस इस मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

