Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fatehabad: सोशल मीडिया पर वकील के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा, भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में सोशल मीडिया पर एक वकील के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। साइबर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता व सीएम विंडो एनिमेट पर्सन धनंजय अग्रवाल और ललित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा के फतेहाबाद में सोशल मीडिया पर एक वकील के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। साइबर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता व सीएम विंडो एनिमेट पर्सन धनंजय अग्रवाल और ललित कुमार जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों को थाने से ही जमानत मिल गई।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि अधिवक्ता विनय शर्मा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि एक कानूनी मामले में आरोपी का पक्ष लेने के कारण कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा किए।

Advertisement

शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 46, 351(2), 356, 196 और 197(1) के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान धनंजय अग्रवाल और ललित कुमार जग्गा को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई।

Advertisement

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान फतेहाबाद में हड्डियों का इलाज करने वाले हकीम ताज मोहम्मद ने प्रधानमंत्री की एक पोस्ट साझा की थी। इसके बाद भाजपा नेता की शिकायत पर ताज मोहम्मद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में ताज मोहम्मद की पैरवी अधिवक्ता विनय शर्मा कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर विनय शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद वकील ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement
×