Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंडी में किसानों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था : सुरेंद्र

मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने बताया कि रबी सीजन के तहत हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में फसल बिक्री को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य किसानों को बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना। फसल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा
Advertisement

मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने बताया कि रबी सीजन के तहत हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में फसल बिक्री को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य किसानों को बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना। फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

उन्होंने बताया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को अब कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना होगा। नए निर्देशों के अनुसार, मंडी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन पर फ्रंट नंबर प्लेट होना जरूरी कर दिया गया है। गेट पास जारी करने के लिए वाहन की फोटो के साथ सत्यापन किया जाएगा। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा मंडी में गेट पास जारी करने का समय भी निर्धारित किया गया है। किसानों से अपील की कि वे इसी समयावधि में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Advertisement

Advertisement
×