Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सूरजमुखी खरीद को शुरू करवाने के लिए साढ़े 3 घंटे सड़क पर डटे किसान

खरीद शुरू करने पर किसानों ने धरना, प्रदर्शन किया समाप्त

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता व मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर। -निस
Advertisement

पिछले दो दिनों से सूरजमुखी खरीद शुरू करवाने के लिए आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों का संघर्ष रंग लाया, जब आज प्रशासन ने लगभग 4.45 पर सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करवा दी। इससे पहले किसान 45 डिग्री तापमान में लगभग साढ़े 3 घंटे लाडवा रोड पर सड़क पर बैठे रहे और उन्होंने भारी गर्मी को देखते हुए यातायात का आवागमन सुचारु रखा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि सरकार ने 25 मई से सूरजमुखी की सरकारी खरीद की घोषणा की थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक भी लैटर जारी न करना और किसानों को धूप में बिठाकर रखना सरकार की नाकामयाबी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मंडी में सभी मिलकर काम करेंगे, लेकिन भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खरीद शुरू करवाने में मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर ने अहम भूमिका निभाई और अधिकारियों से संपर्क साधे रखा, जिस पर उनके प्रयास रंग लाए तथा सरकारी खरीद शुरू हो गई। कर्णराज सिंह तूर ने कहा कि यह सरकार किसानों की सरकार है और मार्केट कमेटी कार्यालय भी किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बैठा है। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×