Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

1500 पशुओं की एंट्री, 50 लाख के अवार्ड, रैम्प शो होगा आकर्षण

कुरुक्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा पशुधन मेला 6 से 8 फरवरी तक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
्याम सिंह राणा
Advertisement

हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग इस बार 41वीं राज्य पशु प्रदर्शनी को एक नए और आकर्षक स्वरूप में प्रस्तुत करने जा रहा है। 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला मैदान में आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी न सिर्फ राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने को तैयार है। तीन दिनों की इस मेगा प्रदर्शनी में लगभग 1500 उत्कृष्ट नस्लों के पशु अपनी दमखम, बनावट और उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

6 फरवरी को मेले का शुभारंभ प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। 7 फरवरी को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। 8 फरवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेता पशुपालकों को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों - गाय, भैंस, बैल, बकरी, भेड़ और अन्य पशुधन में जीतने वाले पशुओं के मालिकों को लगभग 50 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस बार प्रदर्शनी में पहली बार अनोखे ‘पशु रैम्प शो’ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

मेले में प्रदेशभर से लगभग 1 लाख पशुपालक, किसान, उद्यमी और वैज्ञानिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने एक अनूठी व्यवस्था की है। प्रत्येक दिन 200 निःशुल्क बसें जो प्रदेश के हर जिले से पशुपालकों और दर्शकों को मेले तक लेकर आएंगी और उन्हें वापस उनके गांव/शहर छोड़कर जाएंगी।

Advertisement

मुफ्त भोजन : मेले में आने वाले किसानों और पशुपालकों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणा के नामी कलाकार - महावीर गुड्डू, आजाद खांडा आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।

कोट...

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को नई तकनीकों, बेहतर नस्ल चयन, स्वास्थ्य प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक विधियों से परिचित कराना है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से पशुपालक यह सीख सकेंगे कि कम लागत में अधिक दुग्ध उत्पादन कैसे प्राप्त किया जा सकता है और पशुओं की देखरेख में कौन-सी आधुनिक तकनीकें मददगार साबित हो सकती हैं।

-श्याम सिंह राणा, पशुपालन मंत्री।

Advertisement
×