Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

Nuh Police Encounter: सलम्बा-पलवल रोड पर पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप; देसी कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी। निस
Advertisement

Nuh Police Encounter: नूंह जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सदर नूंह क्षेत्र में सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक विनोद की टीम को गौ तस्करी से जुड़े एक आरोपी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सलम्बा-पलवल रोड पर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस का आरोप है कि रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी नगीन पुत्र ईशन निवासी ढाणा मोड़, वार्ड नंबर -11, पिनगवां (36 वर्ष) घायल हो गया।

Advertisement

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खाली खोखा बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
×