एनएसएस शिविर में स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता पर जोर
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पांचवां दिवस आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के शिविर का मुख्य विषय स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता रहा। कार्यक्रम के दौरान गणित प्रवक्ता प्रदीप कुमार...
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पांचवां दिवस आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के शिविर का मुख्य विषय स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता रहा।
कार्यक्रम के दौरान गणित प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने स्वच्छता अपनाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आमजन को गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा आयोग कार्यक्रम अधिकारी जयभगवान ने बताया कि स्वच्छता एवं समाज सेवा की मूल भावना है। शिविर का संचालन अजमेर सिंह श्योकंद के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार नैन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए शिविर के शैक्षणिक, सामाजिक एवं नैतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

