महाभारत के श्रीकृष्ण को डॉ. राही ने भेंट की हरियाणवी गीता
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के पूर्व प्राचार्य (डीडीओ) रह चुके और गांव बेलरखा में जन्मे डॉ. जगदीप शर्मा राही ने बीआर चौपड़ा के धारावाहिक महाभारत में श्रीकृष्ण के पात्र को स्क्रीन पर अपने जीवंत अभिनय से सजीव कर...
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के पूर्व प्राचार्य (डीडीओ) रह चुके और गांव बेलरखा में जन्मे डॉ. जगदीप शर्मा राही ने बीआर चौपड़ा के धारावाहिक महाभारत में श्रीकृष्ण के पात्र को स्क्रीन पर अपने जीवंत अभिनय से सजीव कर देने वाले कलाकार एवं अभिनेता नितिश भारद्वाज को हरियाणा की धरा से निकली हुई श्रीमद् भगवद् गीता के हरियाणवी काव्य अनुवाद गीताकुंज की एक प्रति भेंट की। नरवाना शहर के डॉ. राही ने दिल्ली के शहरी विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन राजेश गोयल के आमंत्रण पर दिल्ली के कमानी थियेटर में यह पुस्तक नितिश भारद्वाज को भेंट करते हुए हरियाणा वासियों की ओर से प्रणाम करते हुए जयश्री कृष्ण भी कहा। गौरतलब है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के पूर्व प्राचार्य (डीडीओ) रह चुके और गांव बेलरखा में जन्मे डॉ. जगदीप शर्मा राही शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार में हिंदी प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं और इनकी कुल आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला ने वर्ष 2022 के लिए इन्हें विशेष हिन्दी सेवी सम्मान, एक लाख रुपए राशि का साहित्य सम्मान भी प्रदान किया है। नितिश भारद्वाज ने डॉ. राही को इस विशिष्ट कार्य के लिए शाबासी एवं बधाई प्रदान करते हुए समय मिलने पर पुस्तक पढ़ने का आश्वासन भी प्रदान किया।

