आरकेएसडी कॉलेज के डॉ. अशोक अत्री सहित तीन शिक्षक पदोन्नत
आरकेएसडी कॉलेज कैथल के तीन वरिष्ठ शिक्षकों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कैरियर उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें विश्वविद्यालय तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन पदोन्नतियों के...
आरकेएसडी कॉलेज कैथल के तीन वरिष्ठ शिक्षकों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कैरियर उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें विश्वविद्यालय तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन पदोन्नतियों के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अशोक अत्री एवं डॉ. सुरेन्द्र सिंह तथा हिंदी विभाग के डॉ. बिजेन्द्र कुमार को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. अशोक अत्री राजनीति विज्ञान विभाग के अनुभवी शिक्षक हैं और लंबे समय से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे अपने विषय पर गहरी पकड़ और प्रभावी अध्यापन शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक राजनीतिक मुद्दों की समझ विकसित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित किया है। डॉ. बिजेन्द्र कुमार हिंदी विभाग के शिक्षक हैं और वे लंबे समय से अध्यापन एवं साहित्यिक शोध कार्य से जुड़े हुए हैं। हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। डॉ. सुरेन्द्र सिंह राजनीति विज्ञान विभाग के प्रतिष्ठित शिक्षकों में से एक हैं और महाविद्यालय की शैक्षणिक तथा बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी है।

