Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाषण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, नितेश द्वितीय

 गुरु नानक खालसा कॉलेज में अग्रकुल सेवा संस्था करनाल द्वारा महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र एवं अग्रवाल समाज विषय पर राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 18 टीमों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल में भाषण प्रतियोगिता में सफल विजेताओं के साथ शुक्रवार को संस्था के महासचिव नरेश गर्ग (निगदू) व अन्य। -हप्र
Advertisement

 गुरु नानक खालसा कॉलेज में अग्रकुल सेवा संस्था करनाल द्वारा महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र एवं अग्रवाल समाज विषय पर राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 18 टीमों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया और हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी भाषा में विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में महाराजा अग्रसेन के जीवन, समाजवाद, अहिंसा तथा अग्रवाल समाज की प्रेरणादायक परंपराओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति रिपिन गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की एक स्वर्ण मुद्रा और एक ईंट की नीति आज की सरकार की मुद्रा योजना और स्टार्टअप योजनाओं में भी दिखाई देती है। प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह हासिल किया, जबकि नितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 51 सौ रुपये तृतीय स्थान महक प्रीत कौर 31 सौ व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए मनोरमा (अंबाला), पलक (कैथल) और तान्या शर्मा (करनाल) का चयन किया गया। गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चुहड़ सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महासचिव नरेश गर्ग (निगदू) संस्था के संरक्षक कृष्ण गर्ग, कैशियर दीपक गुप्ता, नरेश गोयल, सुरेश जिंदल, जगदीश अग्रवाल, पुलिस अधिकारी दीपक सिंगला, जोगिंदर गुप्ता, वेद प्रकाश मंगला, रोशन लाल गुप्ता, हरीश अग्रवाल, रामप्रताप मित्तल, विजय गर्ग सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
×