Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने सुनी आढ़तियों की समस्याएं

भाजपा जिला प्रभारी व हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्मचंद गर्ग के प्रतिष्ठान पर आढ़तियों की बैठक ले समस्याएं जानी। इस मौके पर अमरपाल राणा ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चीका में जिला प्रभारी अमरपाल राणा का स्वागत करते आढ़ती। - निस
Advertisement

भाजपा जिला प्रभारी व हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्मचंद गर्ग के प्रतिष्ठान पर आढ़तियों की बैठक ले समस्याएं जानी। इस मौके पर अमरपाल राणा ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और इसके लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। बैठक के दौरान आढ़तियों ने बारदाना की कमी, मंडी में गेहूं डालने के लिए स्थान नहीं मिलने व उठान न होने की समस्याएं रखी। चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन व मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नीति बनाकर मंडियों से खरीद के अनुसार ही उठान का शेड्यूल बनाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त है और जो भी अधिकारी किसान या आढ़ती को जानबूझकर परेशान करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान पर प्रधान कर्मचंद गर्ग, पूर्व प्रधान जयपाल गर्ग, अशोक गर्ग, राजेश गोयल, राजकुमार जाखौली, राजू व धनी राम भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×