विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
पानीपत के सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, पानीपत ग्रामीण में कांग्रेस के 25 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने की।...
पानीपत के सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, पानीपत ग्रामीण में कांग्रेस के 25 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने की। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी पानीपत ग्रामीण की ओर से पूरे उत्साह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 25 फरवरी को विधानसभा घेराव के लिए गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ चंडीगढ़ के लिये कूच करेंगे। जिला अध्यक्ष रमेश मलिक व अन्य कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन मनरेगा मजदूरों के अधिकारों, ग्रामीण गरीबों की रोजी-रोटी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष है। कांग्रेस पार्टी द्वारा मजदूरों के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन कुंडू, बलबीर बाल्मीकि, कंवर सिंह छोक्कर, दीपक खटकड़, फुरकान नरवाल, डॉ जगबीर, संतोष शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, ओमवीर पंवार, यशपाल अहलावत, जसबीर पान्नू, राजेश ठेकेदार, राजबीर नारा, प्रियांश मलिक, विकास रोसे, महावीर शर्मा, अंकित कालखा सहित पानीपत ग्रामीण कार्यकारिणी के सदस्य, पदाधिकारी, सीनियर कार्यकर्ता व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

