पिहोवा के कई गांवों में विकास कार्यों की सौगात
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा (डीडी) ने हलका पिहोवा के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। गांव थाना में आयोजित महा हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयभगवान शर्मा (डीडी) ने कहा...
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा (डीडी) ने हलका पिहोवा के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। गांव थाना में आयोजित महा हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयभगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समरसता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित और जागरूक होता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। अपने दौरे के दौरान गांव थाना, मॉडल टाउन पिहोवा, सैंसा, संधौली, रुआ, सारसा, भौर सैदा सहित अन्य गांवों में लगभग एक करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। इन कार्यों में गलियों के निर्माण, चौपालों पर शेड निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल रहे।
अपने संबोधन में जयभगवान शर्मा (डीडी) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विनोद डोलिया पूर्व मंडल प्रधान, राकेश पुरोहित पूर्व मंडल प्रधान, जस्सी शर्मा गुरतेज गुज्जर अर्नेचा, रामलाल, जगदीश सेठी, सरपंच संधौली, पवन शर्मा डारेक्टर कोऑपरेटिव बैंक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

