Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

परीक्षा की चिंता में टूटा हौसला, सेकेंड ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड; परिवार लौटा तो देखा खौफनाक मंजर

दोपहर 12 बजे के करीब उसने घर के पंखे में फंदा डाल लिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

परीक्षा का दबाव युवाओं पर किस हद तक हावी हो रहा है इसका दुखद उदाहरण आज रेवाड़ी में देखने को मिला। सोमवार को सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने पेपर सही नहीं होने पर पंखे से लटक कर जान दे दी। उस समय वह घर पर अकेली थी।

जानकारी के अनुसार, थाना रोहड़ाई क्षेत्र के गांव आसियाकी गौरावास की छात्रा रेवाड़ी स्थित राजकीय महिला कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ती थी। उसका परीक्षा पेपर सही नहीं हुआ तो वह उदास व निराश दिखाई दे रही थी। सोमवार को उसके माता-पिता किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब उसने घर के पंखे में फंदा डाल लिया।

Advertisement

माता-पिता जब घर लौटे तो उन्होंने यह खौफनाक मंजर देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा पेपर सही नहीं होने उसकी बेटी उदास थी। संभवत: इसी दबाव में उसने सुसाइड करने जैसा कठोर कदम उठाया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

Advertisement

Advertisement
×