Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

दीपक लांबा बने HPCC समन्वय एवं संपर्क केंद्र के प्रभारी, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सौंपी जिम्मेदारी

एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त से चर्चा के बाद नियुक्ति, एचपीसीसी, सांसदों, विधायकों और जिला-ब्लॉक इकाइयों के बीच बनाएंगे समन्वय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दीपक लांबा को एचपीसीसी (हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी) समन्वय एवं संपर्क केंद्र (कनेक्ट सेंटर) का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा प्रभारी संजय दत्त से विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्ति की। राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को दीपक लांबा को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपक लांबा लंबे समय से संगठन में सक्रिय और अनुशासित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ संगठन को मिलेगा तथा इससे बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नई जिम्मेदारी के निर्वहन में दीपक लांबा को पूरा सहयोग देने का आह्वान भी किया।

Advertisement

बूथ से प्रदेश स्तर तक संभालेंगे समन्वय

नव नियुक्त प्रभारी के रूप में दीपक लांबा एचपीसीसी और पार्टी के सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों, जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी), ब्लॉक कांग्रेस समितियों (बीसीसी), मंडल और बूथ समितियों के बीच संगठनात्मक समन्वय सुनिश्चित करेंगे। साथ ही एआईसीसी और एचपीसीसी द्वारा तय कार्यक्रमों, अभियानों और निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगे।

Advertisement

कनेक्ट सेंटर के संचालन की भी जिम्मेदारी

दीपक लांबा एचपीसीसी कनेक्ट सेंटर के दैनिक संचालन, संचार व्यवस्था, समन्वय, रिपोर्टिंग और अनुपालन की पूरी व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। उनका दायित्व संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करना होगा।

Advertisement
×