Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डीसी ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

100 बैड क्षमता के विस्तारित भवन का निर्माण 11 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अंबाला शहर के निर्माणाधीन विस्तारित अस्पताल के कार्य का निरीक्षण करते डीसी सचिन गुप्ता। -हप्र
Advertisement

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर के नजदीक निर्माणाधीन 200 से 300 बैड क्षमता वाले विस्तारित अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल का निर्माण कार्य 11 सितंबर तक शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि इसका उद्घाटन करवाकर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें तथा इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यकारी अभियंताओं को शेष कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लिफ्ट, बिजली व्यवस्था, फर्नीचर, फिनिशिंग और अन्य कार्यों की भी समीक्षा की।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त श्रमिक लगाए जाएं और आवश्यकता पड़ने पर दिन-रात काम किया जाए। बिजली निगम के अधिकारियों को भी बिजली कनेक्शन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि सिविल वर्क करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेणु बेरी, भाजपा विधानसभा संयोजक रितेश गोयल सहित स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×