Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीसी ने किया दुमाड़ा में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जिला प्रशासन ने गांव दुमाड़ा में एक आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है। डीसी अपराजिता ने स्वयं गांव में पहुंचकर इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि पिछले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के दुमाड़ा में लाइब्रेरी का उद्धाटन करती डीसी अपराजिता।-हप्र
Advertisement

जिला प्रशासन ने गांव दुमाड़ा में एक आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है। डीसी अपराजिता ने स्वयं गांव में पहुंचकर इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग की थी। उस समय तत्कालीन डीसी प्रीति ने ग्रामीणों की मांग पर गांव के युवाओं की पढ़ाई के लिए जल्द ही एक लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इसके बाद सीएसआर फंड के माध्यम से इस लाइब्रेरी का निर्माण करवाया गया। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। एक साथ 32 विद्यार्थी यहां बैठकर शांतिपूर्वक पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं ताकि युवा ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकें। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही लाइट्स, पंखे और आरामदायक फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितू शर्मा, सरपंच सुषमा देवी, कुशलपाल, साधु राम, महीपाल, दलबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब गांव के बच्चों को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे गांव में ही रहकर तैयारी कर सकेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×