Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cyber Crime : वर्क फ्रॉम होम के मैसेज से शुरू हुआ खेल, टेलीग्राम टास्क ने पहुंचाया 7.13 लाख की ठगी तक

साइबर थाना नारनौल ने किया पर्दाफाश, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cyber Crime : साइबर थाना नारनौल पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के एक मामले में आरोपी विक्रम को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आनंद, निवासी बरसना, चरखी दादरी द्वारा साइबर थाना नारनौल में दी गई शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में उसके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कमाई करने का झांसा दिया गया था।

शिकायतकर्ता द्वारा रुचि दिखाने पर उसे शुरुआत में करीब 1,000 रुपये निवेश कर टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। टास्क पूरा करने के बाद उसे लगभग 1,300 रुपये वापस दिए गए। इससे शिकायतकर्ता का विश्वास बढ़ गया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

Advertisement

इसके बाद शिकायतकर्ता को विभिन्न टेलीग्राम टास्क दिए गए और अधिक मुनाफे का लालच देकर लगातार निवेश करवाया गया। शुरुआत में कुछ रकम वापस देकर उसका विश्वास कायम किया गया। जैसे-जैसे निवेश की राशि बढ़ती गई, आरोपी उसे अपने जाल में फंसाते गए। इसी प्रक्रिया में शिकायतकर्ता से कुल 7,13,524 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।

Advertisement

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर थाना नारनौल पुलिस ने मामले में तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में साइबर ठगी में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Advertisement
×