Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cricket Youth Star: सोनीपत के दुभेटा की क्रिकेटर अदिति श्योराण को जाट सभा ने खेल पुरस्कार से नवाजा

Cricket Youth Star: जाट सभा के सालाना बसंत पंचमी समारोह में दुभेटा की बेटी का सम्मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cricket Youth Star: सोनीपत जिले के दुभेटा गांव की होनहार खिलाड़ी क्रिकेटर अदिति श्योराण को इस साल जाट सभा की ओर से प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के लिए चुना गया। पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जाट सभा भवन में आयोजित सर छोटू राम की 145वीं जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अदिति को सम्मानित किया गया।

समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह चौधरी के अलावा जाट सभा के चेयरमैन और हरियाणा के पूर्व डीजीपी डा.महेंद्र सिंह की मौजूदगी में अदिति श्योराण को खेल पुरस्कार ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement

युवा क्रिकेटर को जाट सभी की ओर से कैश अवार्ड भी दिया गया है। चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। अदिति यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) चंडीगढ़ की ओर से बीसीसीआइ चैंपियनशिप में अंडर-15 और अंडर-19 महिला टीम में खेल चुकी हैं ।

अदिति सेक्टर-16 स्थित चंडीगढ़ प्रशासन की क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही है। काफी कम उम्र में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है ।

12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने वाली अदिति को उनकी प्रतिभा और खेल कौशल के लिए कई खेल पुरस्कार भी हासिल हुए हैं। 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड के अलावा उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से भी स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी अवार्ड से 26 जनवरी 2025 को सम्मानित किया जा चुका है।

जाट सभा की ओर से सम्मानित किये जाने पर अदिति ने कहा कि किसी भी स्तर पर खिलाड़ी को प्रोत्साहन देना उसे आगे बढ़ने में मदद करता है। अदिति ने कहा कि खेल हो पढ़ाई या जीवन का कोई भी क्षेत्र प्रतिभा से अधिक अनुशासन और कड़े अभ्यास से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।

हाल ही में अदिति श्योराण को हरियाणा की रोहितक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी(एमडीयू) की ओर से स्कूल स्तर की खिलाड़ी को पहली बार यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर शांता और कोच संजीव पठानिया ने अदिति को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

Advertisement
×