Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गौ सेवा भाजपा सरकार की प्राथमिकता : देवेंद्र अत्री

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचकर गऊ सेवा की, गायों को चारा डालकर गऊदान किया। विधायक देवेंद्र अत्री ने कुचराना स्थित बाबा ब्रह्मदास गौशाला, गांव छात्तर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री को गौशाला कमेटी सम्मानित करते हुए। -निस
Advertisement

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचकर गऊ सेवा की, गायों को चारा डालकर गऊदान किया। विधायक देवेंद्र अत्री ने कुचराना स्थित बाबा ब्रह्मदास गौशाला, गांव छात्तर की बाबा मनसा नाथ गौशाला, श्रीकृष्ण गौशाला नगूरां, गांव बुडायन की गौशाला में जाकर सेवा कार्य किए। गौवंश की देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया। देवेंद्र अत्री ने कहा कि गऊदान महादान होता है। देवेंद्र अत्री ने बताया कि गौशालाओं की आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। देवेंद्र अत्री ने कहा कि गायों की सेवा से समाज में सकारात्मकता, संस्कार, सद्भाव का विकास होता है। देवेंद्र अत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गौशालाओं के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर प्रबंधन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि गौवंश सुरक्षित रहे, उन्हें सड़कों पर भटकना न पड़े। देवेंद्र अत्री ने आमजन से भी गौ सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×