Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहा बिजली उत्पादक : विधायक

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते ही आज पीएम सूर्य घर बिजली योजना का लाभ व्यापक रूप से आम आदमी तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के माध्यम से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नीलोखेड़ी में चेक वितरण समारोह में दीप प्रज्वलन करते हुए विधायक। -निस
Advertisement

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते ही आज पीएम सूर्य घर बिजली योजना का लाभ व्यापक रूप से आम आदमी तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के माध्यम से देश के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ सस्ती और स्वच्छ बिजली आपूर्ति करने के लिए ही इस योजना को तैयार किया गया था। इस योजना के चलते ही आज बिजली का उपभोक्ता बिजली का उत्पादक बनकर देश की तरक्की में अपना दायित्व निभाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। वह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस समारोह में 21 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। मंच का संचालन करते हुए प्रो हीरालाल शर्मा ने भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। एसई नसीब सिंह श्योकंद, कार्यकारी अभियंता पंकज मान तथा एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने पर सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों को दी जा रही है। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक घरों को इससे जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि सतनाम सिंह आहूजा, भाजपा के मंडलाध्यक्ष मुकेश भारती तथा मंडल महामंत्री चमेल सिंह सांवत सहित बड़ी संख्या में सरपंच व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×