विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ें : कृष्ण बेदी
महात्मा बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम वार्षिक समारोह प्रज्ञा उत्सव का आयोजन
महात्मा बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम वार्षिक समारोह प्रज्ञा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विद्यालय परिसर में स्थापित डिजिटल बोर्ड, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, खेल सुविधाओं तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थापना के प्रथम वर्ष में ही इस प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त करना विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्यालय महात्मा बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ने की बात कही।
विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप नैन ने कहा कि महात्मा बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि शिक्षा का एक सकारात्मक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों से समृद्ध बनाना है। इस अवसर पर बलवान सिंह चौहान, बलकार बैनीवाल, राजीव, दीपक, जगतार सिंह संधू, डॉ. शिव सचदेवा, नप चेयरमैन नरेश बंसल, बलदेव सैनी, सेवानिवृत्त डीईओ दयानंद सिहाग, बीईओ जगदीश शेवड़ा, सेवानिवृत्त बीईओ रघुवीर नैन, प्रधानाचार्य सुनील बंसल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

