अटेली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई नेता होंगे शामिल
कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया गया। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनिता यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव और अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली ने बताया कि जनसंपर्क अभियान में पार्टी के नेता और पदाधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
अभियान के दौरान किसान जिला सचिव बलवंत मोहनपुर, बाछौद से बीरेंद्र घाड़िया, अटेली के युवा नेता अनुज जांगिड़ और यश बगड़ाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

