Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दलित-आदिवासी समाज के साथ अन्याय नहीं होने देगी कांग्रेस : अमर सिंह निमहोरिया

कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खासपुर निवासी अमर सिंह निमहोरिया ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में समकालीन मुद्दों और दलित-आदिवासी समुदायों के लिए प्रस्तावित संसदीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेते अमर सिंह निमहोरिया व अन्य। -निस
Advertisement

कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खासपुर निवासी अमर सिंह निमहोरिया ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में समकालीन मुद्दों और दलित-आदिवासी समुदायों के लिए प्रस्तावित संसदीय फोरम के गठन को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा सहित महेंद्रगढ़ जिले से भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में अस्पृश्यता, भेदभाव, सामाजिक असमानता और समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अमर सिंह ने कहा कि दलित एवं आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचार, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस एकजुट है। सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के साथ वंचित वर्गों को न्याय, सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाना पार्टी का संकल्प है।

Advertisement

इस अवसर पर एससी-एसटी/ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के. राजू, मुकुल वासनिक, राजेन्द्र पाल गौतम, विक्रांत भूरिया, अलका लांबा, कुमारी सैलजा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×