Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा विधानसभा तक कांग्रेस का मार्च, हुड्डा बोले : भाजपा राज में घोटालों की भरमार

Congress vs Haryana Govt : हरियाणा विधानसभा की ओर आज कांग्रेस ने जोरदार मार्च निकाला और राज्य की भाजपा सरकार पर घोटालों और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की ओर मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ तख्तियां लहराईं और जोरदार नारेबाजी की। -ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Congress vs Haryana Govt : हरियाणा विधानसभा की ओर आज कांग्रेस ने जोरदार मार्च निकाला और राज्य की भाजपा सरकार पर घोटालों और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने धरना भी दिया। कई विधायक खड़खड़ियां बजाते हुए विरोध जताते नजर आए। इस प्रदर्शन में पहलवान विनेश फोगाट भी शामिल हुईं, जिससे आंदोलन को प्रतीकात्मक मजबूती मिली। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

ये हैं आरोप

• शिक्षा के गिरते स्तर

Advertisement

• ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ से कथित वंचितीकरण

• बीपीएल सूची से नाम काटे जाने के मामले

• बढ़ती बेरोजगारी और बाहरी लोगों को नौकरियां दिए जाने का आरोप

• कानून व्यवस्था का कथित पतन

• रंगदारी कॉल में बढ़ोतरी

• खिलाड़ियों और खेलों के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ शामिल रहे।

मनरेगा बदलाव पर घेराव का ऐलान

कांग्रेस पहले ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act में किए गए बदलावों के विरोध में कल हरियाणा विधानसभा के घेराव का ऐलान कर चुकी है। पार्टी का कहना है कि इन बदलावों से ग्रामीण रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।  कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि वह विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।

Advertisement
×