Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा आंदोलन के लिए कांग्रेस ने बनाई ‘मेगा कमेटी’

मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को धार देने के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और सुनियोजित कदम उठाया है। पार्टी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि व्यापक जनआंदोलन का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को धार देने के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और सुनियोजित कदम उठाया है। पार्टी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि व्यापक जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से एक बड़ी, संतुलित और सर्वसमावेशी समन्वय समिति का गठन किया है। इस कमेटी में कांग्रेस के सभी प्रमुख गुटों, वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि आंदोलन एकजुटता के साथ गांव-गांव तक पहुंच सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि मनरेगा की लड़ाई संगठन की सामूहिक लड़ाई है, किसी एक चेहरे या धड़े की नहीं। इसी सोच के तहत कमेटी में संतुलन साधा गया है, ताकि न केवल वरिष्ठ नेतृत्व का अनुभव मिले, बल्कि युवा और महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित हो। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप को कमजोर करने की साजिश कर रही है। महात्मा गांधी के नाम को हटाना और प्रक्रिया को जटिल बनाना सीधे तौर पर ग्रामीण, मजदूर, दलित, गरीब और महिलाओं के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस इस साजिश को बेनकाब करने के लिए संगठित रूप से मैदान में उतरेगी।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बनाई गई कमेटी में पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सीडब्ल्यूसी मेम्बर व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ला गुढ़ाडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ अशोक तंवर व चौ़ उदयभान, हिसार सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, अंबाला सांसद वरुण चौधरी व सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को शामिल किया है। इसी तरह से कमेटी में पूर्व स्पीकर व बेरी विधायक डॉ़ रघुबीर सिंह कादियान, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज व सुरेश गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, यूथ अध्यक्ष निशित कटारिया, सेवादल प्रमुख डॉ़ पूनम चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष अविनाश यादव तथा आरजीपीआरएस के अध्यक्ष फोम लाल को कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया है।

Advertisement

Advertisement
×