जनहित के मुद्दे उठाने पर कांग्रेस का फोकस रहेगा : देवेंद्र सिंह
शनिवार को कांग्रेस की शहरी इकाई जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। सर्वप्रथम जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराया। बैठक में कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला...
शनिवार को कांग्रेस की शहरी इकाई जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। सर्वप्रथम जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराया। बैठक में कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम वार्ड स्तर पर भी होंगे। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होते ही इनकी शुरुआत कर दी जाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी भाजपा की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। इस अवसर पर पार्टी नेता निर्मला चौहान, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पवन वालिया, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी रवीन्द्र बबलू, दीप्ति शर्मा, फूलचंद, सरदार टीपी सिंह, संजीव शर्मा, हार्दिक सखूजा, मुकेश कुमार, सुमित पाल, प्रदीप कुमार, इकराम, बलराज कौशिक, रमाशंकर राम, सुखविंदर सिंह, शालू मल्होत्रा, विशाल शर्मा, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत छाबड़ा, सुनिता रानी, रमनदीप सिंह, आशीष, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, अरविंद कुमार, रेखा, विक्रांत, मनोज कुमार, जयेंद्र सिंह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

