जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रही कांग्रेस : देवेंद्र प्रधान
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सड़क से संसद तक जनमानस की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की समाज को बांटने की सोच को कांग्रेस कतई सिरे नहीं चढ़ने देगी।...
Advertisement
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सड़क से संसद तक जनमानस की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की समाज को बांटने की सोच को कांग्रेस कतई सिरे नहीं चढ़ने देगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने सियासी हित के लिए कुछ भी प्रोपेगंडा कर सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन बनने से कार्यकर्ताओं का मोरल बूस्ट हुआ है। कार्यकर्ता अब पहले से ज्यादा उत्साहित है। देवेंद्र सिंह ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले किए गए चंडीगढ़ प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनहितों पर कुठाराघात किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। कानून के दायरे में रहते हुए हर प्रकार से जनता जनार्दन की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के रवीन्द्र बबलू, अरविंदर सिंह, कुलजीत सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

