कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने की जनसमस्याओं पर चर्चा
गांव मडवाल में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। ग्रामीणों...
Advertisement
गांव मडवाल में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, गलियों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। सुनील कुंडू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि जल्द समाधान हो सके। इस दौरान जोगी राम, शेर सिंह, वजीर सिंह, नसीब सिंह, बलकार सिंह और नीतू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

