Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश व केंद्र के तालमेल से सहकारिता को मिली नयी रफ्तार : अरविंद शर्मा

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले कैबिनेट मंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को नयी दिशा देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

लोकसभा सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात में डॉ़ शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, पारदर्शी और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उनका फोकस केवल संस्थाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने पर भी है।

Advertisement

बैठक में सहकारी बैंकों और समितियों की संस्थागत मजबूती, डिजिटल पारदर्शिता, सुशासन और जमीनी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ़ शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से सहकारिता क्षेत्र को नयी ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मूल्यवान सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि इससे हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा मिलेगी। मुलाकात से संकेत मिले हैं कि आने वाले समय में हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र केवल संस्थागत ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण विकास की रीढ़ के रूप में उभरने की तैयारी में है।

Advertisement
×