Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

CM ने बड़े प्रोजेक्टों की समयसीमा तय की, आइकॉनिक टावर से पिंजौर एयरस्ट्रिप तक बनी कार्ययोजना

तीन महीने में ग्लोबल सिटी में बिजली-पानी, 23 अगस्त से लॉजिस्टिक हब में ट्रेन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा सरकार ने अब बड़े प्रोजेक्टों को डेडलाइन से बांधकर जमीन पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक में फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी में तीन महीने के भीतर बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तैयार करने की विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं नांगल चौधरी के मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब में 23 अगस्त से ट्रेन चलाने की तैयारी है। हिसार के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में एयरपोर्ट से जुड़ा बुनियादी ढांचा भी तेजी से तैयार किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त एवं सचिव डॉ़ अमित अग्रवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव के़ मकरंद पांडुरंग, विशेष सचिव मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन प्रियंका सोनी, एचएसआईडीसी के एमडी सुशील सारवान और पर्यटन निदेशक पार्थ गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ग्लोबल सिटी : 80% काम पूरा, अब सुविधाओं की बारी

फरीदाबाद में करीब 1000 एकड़ में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से भौतिक प्रगति का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का काम इससे पहले अगले तीन महीने में पूरा करने की कार्ययोजना बनाई जाए।

Advertisement

विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर के लिए भी कार्ययोजना

ग्लोबल सिटी में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज पैलेस प्रस्तावित हैं। यहां नमो भारत मेट्रो ट्रेन, विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन लेक भी विकसित की जाएगी। इसे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर के लिए भी कार्ययोजना बनाने को कहा।

23 अगस्त को लॉजिस्टिक हब में पहली ट्रेन

नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब में बिजली, सिंचाई, सड़क, बाहरी रेल साइडिंग और आंतरिक रेल यार्ड का काम पूरा हो चुका है। आंतरिक इन-मोशन वे ब्रिज का काम अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री 23 अगस्त को हब में चलने वाली विशेष ट्रेन का स्वागत करेंगे।

हिसार में एयरपोर्ट के लिए जमीन और बिजली का ढांचा

हिसार के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, एग्जीबिशन हॉल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के साथ डिफेंस-एयरोस्पेस, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और गारमेंट-टेक्सटाइल उद्योगों के लिए ढांचा विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के लिए वाटर सप्लाई और 220 केवी बिजलीघर बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में 1578 एकड़ भूमि की चारदीवारी का काम भी जारी है।

पिंजौर में एयरस्ट्रिप बढ़ेगी, टिक्करताल में एडवेंचर पार्क

स्वदेश योजना-2 के तहत यादविन्द्रा गार्डन को पर्यटन और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां उच्चस्तरीय वेडिंग, कन्वेंशन एवं हॉस्पिटेलिटी डेस्टिनेशन के साथ 100 कमरों का फाइव स्टार होटल प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने पिंजौर हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। टिक्करताल में एडवेंचर पार्क और थापली के एडवेंचर पार्क के विकास की योजना भी बैठक में सामने आई।

Advertisement
×