'हलका लाडवा को नंबर वन बनाना सीएम सैनी की साेच'
बाबैन के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हलका लाडवा को अपना परिवार मानते हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे प्रदेश के साथ हलका लाडवा से बहुत...
बाबैन के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हलका लाडवा को अपना परिवार मानते हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे प्रदेश के साथ हलका लाडवा से बहुत ही ज्यादा लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी की सोच है कि हलका लाडवा को विकास के मामले में प्रदेश का नंबर वन हलका बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हलका लाडवा में करोड़ों की राशि के काम हो चुके हैं और करोड़ों के का काम जारी हैं। बाबैन के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यप्रकाश सैनी मुख्यमंत्री की पत्नी से मुलाकात कर बाबैन में पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देश पर उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी हलका लाडवा में 24 घंटे लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करने में लगी हुई हैं ताकि हलका लाडवा की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी सामना न करना पड़े। इस अवसर उनके साथ गांव कलालमाजरा के पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह सैनी व डिम्पल सैनी भी मौजूद थे।

