CIA फतेहाबाद पुलिस ने महिला को काबू कर 24 किलो गांजा किया बरामद
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। जिसके पास पुलिस ने 24 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला की पहचान भानीखेड़ा निवासी शीला पत्नी बारू राम के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप ने...
Advertisement
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। जिसके पास पुलिस ने 24 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला की पहचान भानीखेड़ा निवासी शीला पत्नी बारू राम के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला भारी मात्रा में गांजा लेकर फतेहाबाद-रतिया रोड स्थित बाईपास पुल के पास खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को काबू किया।
Advertisement
महिला की तलाशी ली गई। उसके कब्जे में मिले सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे से गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद गांजे का कुल वजन 24 किलो 120 ग्राम पाया गया। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में धारा 20C/27A/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
×

