Chandigarh News : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में बड़ा फेरबदल, आनंद सिंगला चेयरमैन और प्रदीप बंसल बने अध्यक्ष
चंडीगढ़ प्रांत में नई जिम्मेदारियां, जल्द होगी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
Chandigarh News : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आनंद सिंगला को चंडीगढ़ प्रांत का चेयरमैन तथा भाजपा चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष एवं संगठन के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप बंसल को चंडीगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियों के बाद अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है।
आनंद सिंगला इससे पहले सम्मेलन की चंडीगढ़ शाखा के अध्यक्ष थे। संगठन ने उनकी कार्यशैली, लंबे अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रदीप बंसल को समाज सेवा और संगठन में सक्रिय भूमिका के आधार पर चंडीगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
नियुक्ति के बाद प्रदीप बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रांत में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज के अधिक से अधिक लोगों को अग्रोहा शक्तिपीठ से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि समाज में एकजुटता बढ़े और संगठन को और मजबूती मिले।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
नियुक्ति की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ, माला और पटका भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सत प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, पूर्व महापौर अनूप गुप्ता, चंद्र गर्ग, अजय गर्ग, जनक राज गर्ग, दीपक जिंदल, विनोद बंसल, पुनीत बंसल, शिनु अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अवनीश बंसल, सुभाष गुप्ता, मुकेश गर्ग, मोहिंदर कंसल, सुनील बंसल, नीरज गुप्ता, सलिल बंसल और राकेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं तथा नई कार्यकारिणी को पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया।

