Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भर्ती परीक्षाओं में अब अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त सफर

एचएसएससी चेयरमैन ने किया खुलासा, प्रदेशभर में बनेंगे आदर्श परीक्षा केंद्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिम्मत सिंह, आयोग चेयरमैन
Advertisement
हरियाणा में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) अब भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसके तहत सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा हलकों में आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के शहरों या सेक्टरों में यात्रा करने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री बस सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा उनके एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध हो।

Advertisement

इसका मतलब यह हुआ कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को केंद्र तक जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। हिम्मत सिंह ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में जल्द ही बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रियाएं शुरू होने वाली हैं। यह मुफ्त सफर सुविधा न केवल एचएसएससी की परीक्षाओं के लिए, बल्कि अन्य माध्यमों से आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए भी लागू होगी। इससे उम्मीदवारों के समय और यात्रा लागत दोनों की बचत होगी।

Advertisement

सुरक्षित और सुव्यवस्थित परीक्षा का लक्ष्य

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का कहना है कि 90 विधानसभा हलकों में चिन्हित किए जाने वाले स्थाई परीक्षा केंद्र आदर्श होंगे। इनमें पर्याप्त सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और सुव्यवस्थित परीक्षा देने की सुविधाएं होंगी। इस योजना के लागू होने से युवाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस पहल का सीधा फायदा यह होगा कि परीक्षार्थियों को शहर से शहर यात्रा करने में होने वाली दिक्कतें और खर्च कम होंगे। साथ ही, आयोग के प्रयास से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की सुविधा और समय की बचत सुनिश्चित होगी। हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीदवारों को जल्द ही पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Advertisement
×