Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, सब्जी मंडी में कारोबार करने के एवज में हर महीने मांगता था 10 हजार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुग्राम में कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुखबीर सिंह को शनिवार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक सब्जी विक्रेता को मंडी में सब्जियां बेचने की अनुमति देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। आरोप है कि गुरुग्राम मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर तैनात सुखबीर सिंह उससे मंडी में सब्जियां बेचने देने के बदले हर महीने 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की गुरुग्राम टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसके तहत टीम ने सुखबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के तौर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड विंग के एस्टेट मैनेजर आनंद मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
×