आर्मी जवानों के लिए लगाया रक्तदान शिविर
पानीपत ( वाप्र) : शहर की नामी संस्थाओं ने रविवार को संयुक्त रूप से आर्मी जवानों के लिए रक्तदान शिविर लगाया। भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद भगत सिंह पौत्र यादविन्द्र संधु, इनर व्हील क्लब पानीपत मिड टाउन, इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन, हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाया गए कैंप में रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट पहुंचे। इस मौके पर रक्त से बनाई गई भगत सिंह की तस्वीर भी इनको भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज थीं। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन बहुत से नेक कार्य कर रहा है। जिन में रक्त दान प्रमुख है। मेयर अवनीत कौर ने संस्थाओं द्वारा करवाए गए इस महान काम की प्रशंसा की। इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की प्रधान नीतू छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के दौरान कुल 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में सह-प्रायोजकों द्वारा नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई।
