Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पानीपत ग्रामीण हलके का ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज : सचिन कुंडू

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे मुख्य अतिथि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत ग्रामीण हलके के ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए निमंत्रण देते कांग्रेस नेता सचिन कुंडू। -हप्र
Advertisement

पानीपत ग्रामीण हलका से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन कुंडू ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा का ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को बरसत रोड स्थित राज महल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। पानीपत ग्रामीण हलका के ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हलका वासी भाग लेंगे। यह विचार कांग्रेस नेता सचिन कुंडू ने बृहस्पतिवार को पानीपत ग्रामीण हलका वासियों को एक नुक्कड़ सभा के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण देते हुए व्यक्त किये। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन कुंडू ने पानीपत (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के सभी हलका वासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों से सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचने की अपील की। सचिन कुंडू ने कहा कि यह सम्मेलन पानीपत (ग्रामीण) हलका के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व से सीधे संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×