Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

SIR फॉर्म भरवाने गए बीएलओ से मारपीट-फाड़े कपड़े, दर्ज कराई शिकायत

एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ के साथ की गई मारपीट, नाथूसरी चौपटा थाने में दी शिकायत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News : ऐलनाबाद हल्के के नाथूसरी चौपटा में एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ के कपड़े फाड़ने व उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीएलओ को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बीएलओ ने इसकी शिकायत चौपटा थाना में दी है।

Advertisement

इस मामले में जेबीटी व बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने में चौपटा के अंदर ड्यूटी लगी हुई है। भट्टू रोड पर शुक्रवार को सुबह करीबन साढ़े दस बजे सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया। इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गए एसआईआर फार्म मांगे। महिला ने खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए। इस पर महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि यह फार्म भरने जरूरी है। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। इसके बाद हम घर से भट्टू रोड की तरफ आ गए।

Advertisement

बिना कुछ पूछे ही मारपीट शुरू कर दी

बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही मारपीट व कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद लोगों ने आकर मुझे उससे बचाया। इसके बाद चौपटा थाना में शिकायत दी है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट की शिकायत आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×