Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नितिन नबीन के नेतृत्व में और तेज दौड़ेगा भाजपा का विजय रथ : नायब

सीएम ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। ट्रिन्यू
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अधिक तेज करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के पास संगठन और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष सर्वोपरि होता है और उनके नेतृत्व में पार्टी कार्य करती है। उन्होंने पीएम मोदी के उस वक्तव्य का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

Advertisement

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों में परिवारवाद हावी है, जहां पहले पिता, फिर पुत्र और फिर पोता सत्ता में आता है।

Advertisement

भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने के लिए हरियाणा के दिग्गज नेताओं का नयी दिल्ली में जमावड़ा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा के परिवहन व उर्जा मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी सहित कई दिग्गज नेताओं ने नितिन नबीन से मुलाकात की।

Advertisement
×