Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोजगार छीनने वाली भाजपा को देना होगा जवाब : निशित कटारिया

एचपीएससी ऑफिस के बाहर 17 को युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला में रविवार को हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए। -हप्र
Advertisement
हरियाणा युवा कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ऑफिस के सामने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे व अंबाला से सांसद वरुण मुलाना समेत प्रदेश के कई विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप में शामिल होंगे।

रविवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों ने हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। ग्रुप ए और ग्रुप बी नौकरियों में बाहरियों का सिलेक्शन किया जा रहा है। 35 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स क्राइटेरिया लगाकर बड़ी संख्या में सीटें खाली छोड़ी जा रही हैं और रिजर्वेशन व्यवस्था पर प्रहार किया जा रहा है।

Advertisement

कटारिया ने कहा कि एचपीएससी और एचएसएससी की भर्ती प्रक्रियाएं सालों तक कोर्ट में फंसी रहती हैं, जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा ने सीईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक युवाओं को एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं होने देगी और भाजपा सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन 17 फरवरी को एचपीएससी कार्यालय के सामने किया जाएगा।

Advertisement

कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस की मुख्य मांगों में 35 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स क्राइटेरिया खत्म करना, एचपीएससी एग्जाम्स में हरियाणा जीके की वेटेज कम से कम 20 प्रतिशत करना, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करना, सीईटी क्वालिफाइड युवाओं को 9000 रुपये देना, भर्ती विवादों के लिए स्पेशलाइज्ड लीगल सेल बनाना और खाली पदों को री-एडवरटाइज्ड कर भरना शामिल है। इस मौके पर रविंदर रावल पूर्व मेयर, संजय चौहान जिला अध्यक्ष, मेहबूब प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभम नाहर युवा जिला अध्यक्ष, उधम सिंह युवा जिला अध्यक्ष, नितेश रावल जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, जगदीप शर्मा, निखिल शर्मा, विनोद कुमार, डिप्टी होली, कंवर वीर, परमवीर जैन, शुभम वर्मा भी मौजूद थे।

Advertisement
×