Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बैसाखी उत्सव संस्कृति और ज्ञान का मनमोहक संगम

स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जगाधरी गेट अंबाला शहर में बैसाखी पर्व इस वर्ष बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा 10वीं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला शहर में डीएवी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी बैसाखी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।-हप्र
Advertisement

स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जगाधरी गेट अंबाला शहर में बैसाखी पर्व इस वर्ष बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा यास्मिन ने बैसाखी के महत्व को सरल और सुंदर शब्दों में समझाया। इसके बाद भव्य वर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके महान योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया। मंच पर पंच प्यारों की सजीव झांकी ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कक्षा 10 की परनीता ने जलियांवाला बाग के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी को भावुक कर दिया। कक्षा चार की अमृत द्वारा किए गए मंच संचालन में सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम का एक रोचक आकर्षण रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिसका संचालन हेरीटेज क्लब ने बड़े ही जीवंत और आकर्षक ढंग से किया। बैसाखी, जलियांवाला बाग और डॉ अंबेडकर से जुड़े प्रश्नों में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य डा. राधा रमन सूरी ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए उपहारस्वरूप पेन भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×