Baisakhi 2026 : वृद्धाश्रम में गूंजा बैसाखी का जश्न, सैनिकों ने बांटी खुशियां और अपनापन
102 पैदल वाहिनी, प्रादेशिक सेना ने मुल्लांपुर में मनाया पर्व
Baisakhi 2026 : बैसाखी के उपलक्ष्य में सोमवार को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित वृद्धाश्रम में यह पर्व और भी खास बन गया। 102 पैदल वाहिनी, प्रादेशिक सेना पंजाब ने यहां बुजुर्गों के बीच पहुंचकर न सिर्फ त्योहार मनाया बल्कि अपनापन और स्नेह भी साझा किया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यूनिट बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं, जिनकी धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।
वृद्धाश्रम के निवासियों ने भी इस मौके पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैनिकों के साथ खुशियों के पल साझा किए। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव सिन्हा ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते हैं। सैनिकों की ओर से बुजुर्गों को उपहार भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान झलक उठी।
