मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर से नहीं आ सके CM नायब सिंह सैनी, सड़क मार्ग से पीलीमंदोरी रवाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौसम खराब होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब सिरसा से सड़क मार्ग के जरिए फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री को पहले दिल्ली से...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौसम खराब होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब सिरसा से सड़क मार्ग के जरिए फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी के लिए रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री को पहले दिल्ली से स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे गांव पीलीमंदोरी पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते हेलीकॉप्टर से उड़ान संभव नहीं हो सकी। इसके बाद मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से सिरसा वायुसेना हवाई अड्डे पर उतरे।
पंडित जसराज जयंती समारोह में होंगे शामिल
गांव पीलीमंदोरी में आज पद्मश्री से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंडित जसराज का जन्म गांव पीलीमंदोरी में ही हुआ था, जिससे यह गांव संगीत प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
अनूप जलोटा और दुर्गा जसराज पहले ही पहुंचे
इस समारोह में भाग लेने के लिए भजन सम्राट अनूप जलोटा और पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज पहले ही गांव पीलीमंदोरी पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

